बालोद| ग्राम खैरा में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला का मुंह दबाकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार राम बाई सिन्हा ने जानकारी दी है कि सोमवार को दोपहर में घर के आंगन में कंघी कर रही थी। इस दौरान गोविंद यादव व उसके दोस्त ने बेवजह जान से मारने से की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट की। मुंह को दबा दिया। जब बचाव-बचाव कहकर आवाज दी तो सिर को सीढ़ी में ठेस दिया। मारपीट के बाद दोनों फरार हो गए। देवरी थाने में दो लोगों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3 (5), 351 (3) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।


