जिले के खराब बोर्ड परिणाम पर CM सख्त:गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के डीईओ को हटाया; डॉ. अनिल तिवारी ने संभाला पदभार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में बोर्ड परीक्षा के परिणाम के खराब परफॉर्मेंस के कारण पूर्व डीईओ जगदीश शास्त्री हटाए दिए गए है। बुधवार को नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल तिवारी को कार्यभार ग्रहण करने पर स्वागत किया गया। साथ ही पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश कुमार शास्त्री का प्रशासकीय स्थानान्तण सहायक संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर के पद पर होने पर उन्हें विदाई दी गई। बता दें कि मुख्यमंत्री साय ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश कुमार शास्त्री को पद से हटाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। स्वागत एंव विदाई समारोह एक साथ स्वागत एंव विदाई समारोह में कार्यालयीन स्टाफ ने नव पदस्थ DEO का पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत किया। वहीं शास्त्री को श्रीफल, साल-उपहार भेंट कर विदाई दी गई। शास्त्री ने लगभग डेढ़ साल के अपने कार्यकाल में स्टाफ द्वारा सकारात्मक सहयोग के लिए उनकी प्रशंसा की। तथा नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यशैली के बारे में अवगत कराते हुए स्टाफ से नये अधिकारी का पूर्ण सहयोग की अपेक्षा भी की। सीएम विष्णु देव साय लगातार जिलों में आकस्मिक दौरा कर रहे हैं। जिसके तहत गौरेला पेंड्रा मरवाही में भी उनका दौरा हुआ। साथ ही बिलासपुर जिले के आमागोहन में चल रही समाधान शिविर में भी शिरकत किया और लोगों से संवाद कर योजनाओं की जानकारी ली। इससे पहले चुकती पानी में पीएच‌ई के सब इंजीनियर को सभा के बीच में फटकार लगाई थी, जिसके बाद बाद मुंगेली में कलेक्टरों की समीक्षा बैठक ली। जिसमें मुंगेली बिलासपुर और जीपीएम कलेक्टर शामिल हुए जहां इस कार्रवाई की चर्चा हुई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *