जिले के संस्कार स्कूल को मिला राष्ट्रीय अवार्ड

रायगढ़ | जिले की सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल को फिर से शैक्षणिक राष्ट्रीय अवार्ड से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है। नेशनल स्कूल अवार्ड संस्था की सदस्या अर्चना ने बताया कि संस्था द्वारा देश की उन्नत शील एवं उभरती हुई 50 स्कूल को शैक्षणिक अवार्ड से नवाजा जायेगा। इसी श्रृंखला में संस्कार पब्लिक को उनके बहुआयामी क्रियाकलाप व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम, इंफ्रा स्ट्रक्चर कार्य और बेहतरीन एकेडमिक गतिविधियों के चलते यह अवार्ड देने की घोषणा की गई है। अर्चना ने डिजिटल जानकारी देते हुए बताया कि यह पुरस्कार बेंगलुरु में 11 अप्रैल को शानदार समारोह में दिया जायेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *