जिले के सभी हेल्थ सेंटर्स में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना प्राथमिकता होनी चाहिए : डीसी

भास्कर न्यूज|झुमरी तिलैया केंद्र सरकार द्वारा संचालित वित्तीय समावेशन विशेष अभियान के तहत जरगा पंचायत केंद्र में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह अभियान वित्त मंत्रालय द्वारा देशभर के प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर 1 जुलाई से 30 सितंबर तक चलाया जाएगा, ताकि वंचितों तक वित्तीय योजनाओं का लाभ पहुंच सके। इस शिविर का आयोजन भारतीय स्टेट बैंक की झुमरी तिलैया शाखा द्वारा किया गया। इसके अंतर्गत झंडा चौक सीएसपी और सीएच स्कूल सीएसपी के सहयोग से कैंप लगाया गया। ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जन-धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना की जानकारी दी गई तथा मौके पर ही पंजीकरण भी किए गए। इस दौरान कुल 24 लोगों के जन-धन खाते खोले गए, 3-3 लोगों ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा और सुरक्षा बीमा योजनाओं में पंजीकरण कराया, जबकि 6 ग्रामीणों ने अटल पेंशन योजना से जुड़ने की पहल की। मौके पर एलडीएम बिमलकांत झा, एसबीआई झुमरी तिलैया शाखा के मुख्य प्रबंधक हरेराम कुमार और रिलेशनशिप मैनेजर सुबोध कुमार उपस्थित रहे।एलडीएम बिमलकांत झा ने कहा की गांव-गांव में जाकर ऐसे शिविर लगाना हमारा लक्ष्य है, जिससे अंतिम व्यक्ति तक बैंकिंग सेवाएं और सुरक्षा योजनाएं पहुंचे। लोग अब जागरूक हो रहे हैं और खुद आगे आकर इन योजनाओं से जुड़ रहे हैं। एसबीआई के मुख्य प्रबंधक हरेराम कुमार ने बताया जन-धन से लेकर बीमा और पेंशन तक, इन योजनाओं से जुड़ना आज के समय में बहुत ज़रूरी है। हमारा उद्देश्य हर ग्रामीण को वित्तीय रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वह भविष्य में आत्मनिर्भर बन सके।शिविर में मुखिया रंजू देवी, उपमुखिया अरुण कुमार, पंचायत सचिव अरविंद कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। भास्कर न्यूज|कोडरमा समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त कोडरमा ऋतुराज की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं सहित नियमित स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त ने जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थी को समय पर राशि का भुगतान करेंगे और जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों की सूची हेल्थ सेंटर पर प्रदर्शित करेंगे। सभी लाभार्थियों का अच्छे से रजिस्टर का संधारण करेंगे। ममता वाहन सेवाएं शुरू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य उप केंद्र स्तर पर फूट पैकेट का वितरण करेंगे। स्वास्थ्य उप केंद्र के स्तर पर गर्भवती महिलाओं का डायग्नोस्टिक सेवाएं उपलब्ध करायेंगे। जिला अस्पताल गर्भवती महिलाओं का खाने से संबंधित मॉनिटरिंग करेंगे। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। आयुष्मान योजना अंतर्गत किये जा रहे सभी कार्यों की जानकारी लेते उनके क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सभी आउटसोर्सिंग एएनएम को टीकाकरण, डिलीवरी समेत सभी प्रकार की आवश्यक प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें। उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य कर्मी, चिकित्सक, नर्स, एएनएम आदि कर्मियों के कार्यों का समय समय पर आकलन किया जाएगा। जिला स्तर एवं प्रखंड स्तर से टीम गठित कर सभी स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण कर मार्किंग की जाएगी। साथ ही उनपर जो अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने का काम करते हैं तो उन्हें चिन्हित कर उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उप विकास आयुक्त रवि जैन, अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह, अपर समाहर्ता पूनम कुजूर, सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, उपाधीक्षक डॉ रंजीत कुमार, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सभी बीडीओ, सभी अंचलाधिकारी सहित अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *