जुलूसों को निर्धारित मार्ग और तय समय पर निकालने की अपील की

भास्कर न्यूज|मरकच्चो कर्बला के मैदान में हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाए जानेवाला मुहर्रम को लेकर मिट्टी लाने की रस्म मंगलवार कि शाम शांति व पाकीजगी के साथ पूरी की गयी। मुहर्रम की पांचवीं तारीख को मिट्टी लाने की रस्म अकीदतमंदों की टोली द्वारा कि गई। क्षेत्र के विभिन्न मोहल्ले के मुस्लिम धर्मावलंबियों ने स्थानीय मदीना से मिट्टी लाने की रस्म पूरी की गई। ढोल ताशे के साथ देवीपुर, मंझला नगर, तारा टांड़, मुर्कमनाई, मरकच्चो के दरगाह मोहल्ला, महुंगाए, चोपना डीह, पूर्णानगर, बिंडोमोह आदि ग्रामीण क्षेत्रों के इमामबाड़ों से जुड़े लोग मिट्टी लाने की रस्म अदा की गई। इस संबंध मे मुहर्रम के कार्यक्रम को संपन्न कराने वाले मुजाबर ने बताया कि मुहर्रम की पांचवीं तारीख को मिट्टी लाने की रस्म की जाती है। इसलिए मुहर्रम मे ताजिया निर्माण के लिए मिट्टी लाने का रस्म काफी महत्वपूर्ण है। विभिन्न ताजिया दारों द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से मिट्टी लाने का दस्तूर निभाया गया। मिट्टी लाने के रस्म को लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे। मुहर्रम से पैगाम ए हक का संदेश मिलता है। इंसानियत की आवाज बुलंद करने, दिलों में हमदर्दी एवं मुहब्बत करना सिखाता है। बताया कि इराक में मजीद नामक बादशाह के जुल्म को मिटाने के लिए हुसैन ने कर्बला के मैदान में अपनी शहादत दी थी। इस लड़ाई में हुसैन के खानदान के 72 लोगों ने जुल्म के खिलाफ शहादत दी थी। भास्कर न्यूज|कोडरमा मुहर्रम पर्व के मद्देनज़र जिला स्तर पर शांति एवं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर बिरसा सांस्कृतिक भवन में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त ऋतुराज ने की। बैठक में जिले के वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ समाज के प्रबुद्ध जन एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि आप सभी समाज के लीडर हैं, अतः आपकी जिम्मेदारी है कि पर्व को शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाए। उन्होंने सभी मस्जिदों एवं इमामबाड़ों में शांतिपूर्ण रूप से इबादत करने तथा जुलूसों को निर्धारित मार्ग एवं समय के अनुसार निकालने की अपील की। उन्होंने थाना प्रभारियों एवं अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें करें एवं जुलूस मार्गों का ड्रोन सर्वे कर यह सुनिश्चित करें कि कहीं ईंट-पत्थर जैसी कोई आपत्तिजनक वस्तु न रखी हो। साथ ही जुलूस में भाग लेने वाली समितियों को यह निर्देश दिया गया कि भीड़ में कम-से-कम वालंटियर तैनात रहें। डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध की बात दोहराते हुए उपायुक्त ने कहा कि हाईकोर्ट की गाइडलाइन के तहत भड़काऊ गीत, सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाना एवं ज्वलनशील या घातक वस्तुओं का उपयोग पूरी तरह से वर्जित रहेगा। किसी भी तरह की अप्रिय सूचना तुरंत जिला प्रशासन को देने की अपील की गई। उपायुक्त ने अंत में जिलेवासियों से अपील की कि वे जिला प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करें और मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। हाईकोर्ट के एसओपी का शत-प्रतिशत अनुपालन करने की भी अपील की गई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी विजय सोनी, उत्पाद अधीक्षक, विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *