जिले के 12 आत्मानंद स्कूल बनेंगे पीएमश्री स्कूल:केंद्र ने दी मंजूरी, स्कूल स्तर पर एआई और रोबोटिक टेक्नोलॉजी की होगी पढ़ाई

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएमश्री) योजना के तहत रायपुर जिले के 12 आत्मानंद स्कूलों को पीएमश्री स्कूल बनाया जाएगा। इनमें आरडी तिवारी और बीरगांव आत्मानंद स्कूल शामिल हैं। समग्र शिक्षा के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने इन स्कूलों के नामों पर अंतिम मुहर लगा दी है। इससे पहले भी 11 प्रायमरी स्कूलों को पीएमश्री बनाने की घोषणा की गई थी। पीएमश्री योजना के दायरे में आने वाले स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब, आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस, वर्चुअल रियल्टी, रोबोटिक टेक्नोलाजी के साथ अध्ययन-अध्यापन की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इन स्कूलों को ग्रीन स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां सौर पावर की सुविधा भी होगी। इनडोर गेम सुविधा, कैरियर गाइडेंस, एक्सपोजर विजिट कराया जाएगा। आइसीटी स्मार्ट क्लास की सुविधा भी दी जाएगी। प्रदेश में 751 समेत अत्मानंद स्कूल : पिछले सरकार में रायपुर में कुल 33 सरकारी स्कूलों को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में परिवर्तित कर दिया गया था। इनमें 3 हिंदी, 3 अंग्रेजी के अलावा बाकी दोनों माध्यम में संचालित हो रहे हैं। पिछली सरकार ने जो स्कूल पहले से चल रहे थे उन्हीं स्कूलों के नेम प्लेट को बदलकर स्वामी आत्मानंद स्कूल का नाम दिया था। यहां के सरकारी सेटअप को खत्म करके इन स्कूलों को जिलों के कलेक्टर की अध्यक्षता वाली समितियों के हवाले कर दिया था। स्कूलों में शिक्षकों के पद भरने के लिए सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति और अंग्रेजी पढ़ाने के लिए संविदा शिक्षकों की भर्ती की थी। इन संविदा के शिक्षकों को वेतन देने के लिए जिले के कलेक्टरों को जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन आज भी कई स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं। ना ही बच्चों के लिए भी पर्याप्त बैठक व्यवस्था है। अब पीएमश्री स्कूल बनने के बाद कुछ स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अच्छी सुविधाएं मिल सकेगी। इन स्कूलो‌ं को बनाया पीएमश्री
हायर सेकेंडरी
{ अनंत राम बारछिहा स्कूल, चंदखुरी।
{ स्वामी आत्मनंद स्कूल, कुंरा।
{ स्वामी आत्मानंद स्कूल, माना कैंप।
{ आरडी तिवारी स्कूल, आमापारा।
प्राथमिक स्कूल
{ स्वामी आत्मानंद स्कूल, अभनपुर।
{ स्वामी आत्मानंद स्कूल, खोपरा।
{ स्वामी आत्मानंद स्कूल, गोबरा नवापारा।
{ अरुंधती देवी स्कूल, आरंग।
{ भरत देवांगन स्कूल, खरोरा।
{ स्वामी आत्मानंद स्कूल, सारागांव।
{ स्वामी आत्मानंद स्कूल, नेवरा।
{ स्वामी आत्मानंद स्कूल, बीरगांव।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *