रायपुर में ACB का एक्शन:अभनपुर में पटवारी 5000 रुपए रिश्वत लेते पकड़ा गया, नामांतरण के लिए मांगी थी घूस

रायपुर के अभनपुर ग्राम नायक बांधा के पटवारी पुष्पेंद्र गजपाल को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 5,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, पुष्पेंद्र गजपाल ने एक व्यक्ति से जमीन के नामांतरण के लिए 5,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एंटी करप्शन ब्यूरो को दी, जिसके बाद गुरुवार को ACB ने जाल बिछाया और उसे पैसे लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। फिलहाल ACB के अधिकारी अभनपुर के विश्राम गृह में पूछताछ कर रही है। पूछताछ जारी, आगे की जांच पुष्पेंद्र गजपाल से अभनपुर विश्राम गृह में पूछताछ की जा रही है। ACB यह जांच कर रही है कि क्या इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं या पटवारी ने पहले भी इस तरह की गतिविधियां की हैं। बता दे ले ACB की टीम लगातार मिलने वाली शिकायतों पर कार्रवाई कर है। बिना डरें करे शिकायत ACB के अधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी कार्रवाई जारी रहेगी। ACB ने नागरिकों से अपील है कि वे ऐसी घटनाओं की सूचना बिना डर के ACB को दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *