राजनांदगांव में खरीफ फसल की तैयारी:जिले में 30 हजार टन खाद और 10 हजार क्विंटल बीज का भंडारण, 60% वितरण पूरा

राजनांदगांव जिले में मानसून की दस्तक के साथ खरीफ फसल की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले में किसानों के लिए खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को सहकारी समितियों में खाद-बीज की निरंतर मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं। उन्होंने किसानों को समय पर खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। 30,269.4 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का भंडारण जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात मिश्रा के मुताबिक, खरीफ 2025 के लिए 30,269.4 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का भंडारण किया गया है। अब तक 24,652 मीट्रिक टन खाद का वितरण हो चुका है। इसमें यूरिया 8,377 टन, सुपर फास्ट 4,107.6 टन, डीएपी 2,204.3 टन, एनपीके 7,772.7 टन और पोटाश 2,190.5 टन शामिल है। बीज के मामले में जिले में 10,661 क्विंटल का भंडारण किया गया है। इसमें से 9,259.82 क्विंटल का वितरण पूरा हो चुका है। धान के बीज का भंडारण 10,638.20 क्विंटल है, जिसमें से 9,247.38 क्विंटल का वितरण किया जा चुका है। शेष 1,390.82 क्विंटल धान बीज का वितरण जल्द किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *