पढ़ाई छोड़ स्कूल में झाड़ू पोंछा लगा रहे बच्चे:धमतरी के सरबदा स्कूल का VIDEO वायरल; कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

धमतरी जिले के सरकारी स्कूल में बच्चे पढ़ाई छोड़कर क्लास रूम की साफ सफाई करते नजर आए। कुरूद विकासखंड के ग्राम सरबदा के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला का एक वीडियो सामने आया है जिसमें छात्र-छात्राए झाड़ू पोंछा लगा रहे है। बच्चों ने पहले स्कूल के गेट के बाहर सफाई की फिर क्लासरूम भी साफ किया। स्थानीय निवासी हेमलता साहू 3 जुलाई को अचानक स्कूल पहुंची तो उन्होंने इश काम का विरोध किया और जिला प्रशासन को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए है। स्वीपर और शिक्षकों की मिलीभगत का आरोप हेमलता साहू ने आरोप लगाया कि स्वीपर और शिक्षकों की मिलीभगत से यह काम कराया जा रहा है। उन्होंने शिकायत में बताया है कि पिछले कई सालों से स्कूल में सफाईकर्मी अपना काम नहीं कर रहे हैं। इसके बजाय बच्चों की पाली बनाकर उनसे सफाई कराई जा रही है। पेरेंट्स मीटिंग में भी यह मुद्दा कभी नहीं उठाया जाता है। कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जिला शिक्षा अधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षकों और सफाई कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *