जिले के 414 पीठासीन अधिकारियों को दो पालियों में दिया गया चुनाव प्रशिक्षण

निकाय चुनाव के लिए मतदानकर्मियों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। सेक्टर-2सी डीएवी इस्पात विद्यालय में मतदानकर्मियों का प्रशिक्षण दो पालियों में आयोजित की गई। इसमें 300 -300 पीठासीन पदाधिकारी का प्रशिक्षण देने का लक्ष्य था, लेकिन पहली पाली में 179 पीठासीन पदाधिकारी उपस्थित हुए। वहीं दूसरी पाली में 235 पीठासीन पदाधिकारी उपस्थिति हुए और 65 अनुपस्थिति रहें। अनुपस्थित रहने वाले मतदानकर्मियों के बारे में जानकारी लेने पर पता चला कि इसमें कई शिक्षक हैं, जिन्हें मैट्रिक-इंटरमीडिएट परीक्षा ड्युटी मिली है। वहीं कुछ क​र्मी विभिन्न कोषांगों में प्रतिनियुक्त हैं। वहीं सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के शिक्षकों को चुनाव कार्य से अलग कर दिया गया है। इस कारण से 186 मतदानकर्मी अनुपस्थित थे। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर जीवक्ष झा, राधा मोहन सिंह और परमेश्वर ने पीठासीन पदाधिकरियों को उनकी जिम्मेदारियों के अलावा बैलेट बाक्स सील करने आदि की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी प्रभाष दत्ता ने बताया कि प्रशिक्षण शुरू हो गया है। चास नगर निगम और फुसरो नगर परिषद के लिए लगभग 1100 मतदानकर्मियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *