बरही में शराब दुकान संचालकों से 10 लाख की चोरी

चरही | न्यायालय के आदेशों की अनदेखी करना आखिरकार एक आरोपी को भारी पड़ गया। बुधवार को चरही थाना पुलिस ने कोर्ट शिकायत केस संख्या 1143/23 के अभियुक्त देवेंद्र कुमार (पिता—रामेश्वर साव), ग्राम इंदरा 15 माइल, थाना चरही को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम की धारा 41/42 के तहत मामला दर्ज था। उस पर अवैध रूप से वन उत्पादों के संग्रहण और परिवहन का आरोप है। मामले में न्यायालय द्वारा कई बार अभियुक्त को कोर्ट में उपस्थित होने का नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उसने न तो पुलिस से संपर्क किया और न ही अदालत में हाजिर हुआ। बार-बार जारी नोटिस की अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर चरही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। चरही पुलिस का कहना है कि न्यायालय के आदेशों का पालन सभी के लिए अनिवार्य है और वन कानूनों के उल्लंघन पर किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में यह स्पष्ट संदेश गया है कि वन संपदा से जुड़े अपराध और कोर्ट की अवहेलना अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *