जिले के 61 हजार किसानों के खातों में 6 करोड़ 10 लाख रुपए हस्तांतरित

भास्कर न्यूज| जैसलमेर राज्य सरकार द्वारा किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन एवं कृषि क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत गुरुवार को 5वीं किश्त का हस्तांतरण किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सिरोही जिले के अरविंद पैवेलियन स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर प्रणाली के माध्यम से किसानों के खातों में एक हजार रुपए की राशि का प्रत्यक्ष हस्तांतरण किया। साथ ही जैसलमेर जिले के 61 हजार 1 किसानों के खातों में 6 करोड़ 10 लाख 1 हजार रुपए की राशि का प्रत्यक्ष हस्तांतरण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लाभार्थी किसानों से सीधा संवाद कर राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों, योजनाओं एवं भावी संकल्पों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित कार्यक्रम का जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर सीधा प्रसारण किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर प्रतापसिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रश्मि रानी, उपखंड अधिकारी सक्षम गोयल, आयुक्त लजपालसिंह सोढ़ा, सूचना एवं प्रौद्योगिकी संचार विभाग की संयुक्त निदेशक जयश्री, समाजसेवी अरुण पुरोहित, जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी, कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी व लाभार्थी किसान सहित उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *