जिले के 96364 छात्रों व 854 शिक्षकों ने कराया रजिस्ट्रेशन:पीएम से संवाद की चाह; परीक्षा पे चर्चा के रजिस्ट्रेशन में डूंगरपुर प्रदेश में दूसरे नंबर पर

भास्कर संवाददाता | डूंगरपुर परीक्षा पे चर्चा का 8वां संस्करण जनवरी के आखिरी हफ्ते में आयोजित होने की उम्मीद है। संस्करण में रजिस्ट्रेशन के लिए जिले का प्रदेश में दूसरा स्थान है। संस्करण में भाग लेने के लिए कक्षा 6 से 12वीं में पढ़ने वाले छात्रों को एपल के जरिए रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है और रजिस्ट्रेशन के बाद प्रधानमंत्री से सीधे संवाद को लेकर लॉटरी से छात्रों का चयन किया जाएगा। पीएम से संवाद के लिए 96364 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जिले में कक्षा 6 से 12वीं में पढ़ने वाले 195401 छात्र हैं। जिले 854 शिक्षकों ने भी रजिस्ट्रेशन करवाया है। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन प्रकाश जैन ने बताया कि परीक्षा पे चर्चा को लेकर कुल नामांकन का 40 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य था। इसमें 90 हजार से अधिक छात्रों का रजिस्ट्रेशन प्रधानाचार्य और शिक्षक ने करवाया। जैन ने बताया कि परीक्षा पे चर्चा-2025 कार्यक्रम दिल्ली के भारत मंडपम सभागार में होगा। जिसमें देशभर से चयनित कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थी, स्कूल शिक्षक और अभिभावक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछेंगे। इसमें परीक्षा और कॅरिअर से जुड़े कई मुद्दों पर संवाद होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *