जिले में कानून व्यवस्था को लेकर कलेक्टर-SP सख्त:संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी; अधिकारियों को फील्ड विजिट के निर्देश

जांजगीर-चांपा जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कलेक्टर जन्मेजय महोबे और एसपी विजय पांडेय ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी पर विशेष ध्यान दिया गया। सूचना तंत्र को मजबूत करने और तुरंत कार्रवाई पर जोर दिया गया। साथ ही संयुक्त फील्ड विजिट की आवश्यकता पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने अधिकारियों को अपने क्षेत्र में शांति भंग करने वाली गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाए। राजस्व और पुलिस विभाग को आपसी समन्वय से काम करने को कहा गया। नियमित पेट्रोलिंग के निर्देश पुलिस अधीक्षक ने असामाजिक तत्वों की पहचान और निगरानी सूची बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग की जाए। अधिकारियों को संयुक्त फील्ड विजिट के माध्यम से वास्तविक स्थिति का आकलन करने के निर्देश दिए गए। इससे समय रहते समस्याओं का समाधान किया जा सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *