धमतरी में महाराणा प्रताप जयंती पर शोभायात्रा:घड़ी चौक से निकली यात्रा, सामुदायिक भवन में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

धमतरी जिले में महाराणा प्रताप की जयंती पर भव्य आयोजन किया गया। घड़ी चौक पर राजपूत समाज ने महाराणा प्रताप की महाआरती की। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा घड़ी चौक से शुरू होकर बालक चौक, गोल बाजार, मठ मंदिर चौक और सदर बाजार गणेश चौक होते हुए रामबाग से बिलाई माता मंदिर तक पहुंची। यात्रा के दौरान महाराणा प्रताप के जयघोष गूंजते रहे। महाराणा प्रताप की जयंती दिनांक के अनुसार 9 मई को आती है। लेकिन तिथि के अनुसार 29 मई को मनाई गई। धमतरी में जल्द ही महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। महाराणा प्रताप का इतिहास समाज के लोगों ने बताया कि महाराणा प्रताप राणा सांगा के पुत्र थे। वे एक अजेय योद्धा थे। उन्होंने हिंदू धर्म और भारत की रक्षा के लिए कई युद्ध लड़े। उनका हल्दीघाटी का युद्ध इतिहास में प्रसिद्ध है। महाराणा प्रताप का जन्म 9 मई 1540 को हुआ था, जो मेवाड़ के 13वें राजपूत राजा थे। उन्होंने अपनी वीरता और दृढ़ संकल्प के लिए भारतीय इतिहास में एक प्रतिष्ठित स्थान बनाया है। महाराणा प्रताप की जीवनी पर चर्चा कार्यक्रम में माताएं, बहनें, युवा, बुजुर्ग और शहर के अन्य नागरिक शामिल हुए। सामुदायिक भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों और बुजुर्गों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं रखी गईं। भवन में महाराणा प्रताप की जीवनी पर भी चर्चा की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *