जिले में किसान न्याय जनसभा का शंखनाद

भास्कर न्यूज | रिंगनी-खरौद आम आदमी पार्टी जिला जांजगीर-चांपा ने कुकदा (पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र) में किसान न्याय जनसभा आयोजित की। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने आसपास के गांवों से आए किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। मिश्रा ने कहा, धान खरीदी और रकबा समर्पण के नाम पर किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर किया जा रहा है। प्रदेश गठन के बाद इस वर्ष किसानों को सबसे अधिक परेशान किया गया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के माध्यम से पूरे प्रदेश में किसानों को संगठित कर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने का संकल्प जताया। प्रदेश प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला ने केंद्र सरकार की अमेरिका के साथ नई ट्रेड डील पर आपत्ति जताते हुए इसे किसान-विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका पर 18% टैरिफ है, जबकि भारत ने वहां के कृषि उत्पादों पर 0% टैरिफ लगाया है, जिससे भारतीय किसानों को नुकसान होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *