धान खरीदी से वंचित किसान आज 11 बजे करेंगे प्रदर्शन

जांजगीर | धान खरीदी से वंचित किसानों की समस्याओं को लेकर कृषक चेतना मंच के नेतृत्व में किसानों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि 16 फरवरी 2026, सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जांजगीर स्थित मेरा रोड, बैरिस्टर घेरीलाल भवन में किसानों का प्रदर्शन किया जाएगा। कृषक चेतना मंच के सह संयोजक सरोज तिवारी ने कहा कई किसान अब तक धान बेचने से वंचित हैं, जिससे उन्हें आर्थिक संकट हो रही है। किसानों की मांग है कि शासन तत्काल धान खरीदी की व्यवस्था सुनिश्चित करे और वंचित किसानों को राहत दे। प्रदर्शन के बाद किसान अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) जांजगीर को ज्ञापन सौंपेंगे। मंच का कहना है कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे और बड़ा रूप दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *