बालोद| द्रोणिका व चक्रवात के प्रभाव से शुक्रवार सुबह 8.30 बजे से लेकर शनिवार को सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटे में जिले में 4.8 मिमी औसत बारिश हुई। इस दौरान गुंडरदेही तहसील में सबसे ज्यादा 17.8 मिमी, गुरूर में 9.1 मिमी, बालोद में 3.2 मिमी, डौंडीलोहारा में 1.7 मिमी, मार्रीबंगला देवरी में 1.5 मिमी, अर्जुंदा में 0.4 मिमी पानी गिरा। सिस्टम सक्रिय होने के बावजूद खंडवर्षा की स्थिति रही। शनिवार को अधिकांश समय तक बादल छाए रहे। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों मंे बौछारें पड़ी। रविवार को धूप के बीच बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान कहीं-कहीं बौछार पड़ सकती है।


