जिले में दुपहिया वाहन सवार के हेलमेट लगाना अनिवार्य होगा:पुलिस ने जागरूकता अभियान शुरू किया, एसपी ने टेंपो पर लगाए स्टीकर

जिले में आगामी 1 जनवरी 2025 से दोपहिया वाहन सवारों को हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। इसके लिए पुलिस ने प्रचार-प्रसार अभियान को तेज कर दिया है। इस दौरान टेंपो के ऊपर हेलमेट के जागरूकता नारे और स्टीकर पट्टी लगाकर अभियान को तेज किया। साथ ही दर्जनों ऑटो पर हेलमेट अभियान 1 जनवरी 2025 जिले में वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की आवश्यकता पर जोर दिया। दौरान हेलमेट लगाओ अभियान के प्रचार प्रसार अभियान का शुभारंभ किया। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने अभियान का आगाज करते हुए बताया कि जिला पुलिस ने संकल्प लिया है कि नव वर्ष में दो पहिया वाहन सवार सुरक्षित जीवन के लिए हेलमेट लगाकर दोपहिया वाहन चलाएंगे। अगर नहीं चलाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। इसके लिए जिला पुलिस की ओर से 10 दिन अभियान का प्रचार प्रसार अलग-अलग माध्यम से किया जाना है, जिसमें हमने प्रचार प्रसार के लिए ऑटो ड्राइवरों को भी शामिल किया है। सभी ऑटो के ऊपर ट्रैफिक पुलिस की ओर से 1 जनवरी 2025 हेलमेट लगाओ अभियान की पट्टी लगा कर जनहित में प्रचार प्रसार किया जाएगा। इसके लिए जिले में सभी ट्रैफिक इंचार्ज को निर्देशित किया गया। अभियान के शुभारंभ अवसर पर महिला थाना अधिकारी सुमन कुमार, यातायात प्रभारी महावीर सिंह सहित ट्रैफिक पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *