सवाई माधोपुर की नव नियुक्त सभापति मेघा वर्मा आज रणथंभौर सेविका अस्पताल पहुंची और घायल भाजपा कार्यकर्ताओं के हाल-चाल पूछे। सभापति मेघा वर्मा गुरुवार दोपहर को रणथम्भौर सेविका अस्पताल पहुंची। यहां पहुंचकर उन्होंने शहर मंडल उपाध्यक्ष अविनाश चौधरी के हाल-चाल जाने। इस दौरान सभापति ने डॉक्टर से अविनाश चौधरी के उपचार के बारे में जानकारी ली। इसी के साथ ही सभापति वर्मा ने घायल सुरजीत सिंह, अविनाश शर्मा, जयप्रकाश सांवरिया के घर जाकर हाल चाल जाने। उल्लेखनीय की सवाई माधोपुर से प्रधानमंत्री मोदी की कार्यक्रम में शामिल होने से जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं का कुस्तला टोल के पास सड़क हुआ था। सुबह 8 बजे मेघा वर्मा के ससुर सुरजीत सिंह, जिला मंत्री दीनदयाल मथुरिया, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष श्रीचरण महावर, शहर मंडल उपाध्यक्ष अविनाश चौधरी, भाजपा कार्यकर्ता जयप्रकाश सांवरिया, अविनाश शर्मा और गोवर्धन सोनी स्कार्पियो कार में सवार होकर एक्सप्रेस वे से जयपुर जा रहे थे। इसी दौरान कुस्तला ट्रोल प्लाजा के पास स्कार्पियो कार की एक ट्रक की भिड़ंत हो गई। जिसमें सभी भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। वहीं ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में चारों घायलों को जिला अस्पताल में पहुंचाया। जहां से जिला मंत्री दीनदयाल मथुरिया की गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रैफर कर दिया गया। वहीं शहर मंडल उपाध्यक्ष अविनाश चौधरी का रणथम्मौर सेविका अस्पताल में उपचार जारी है। जबकि सभापति के ससुर सुरजीत सिंह व जयप्रकाश सांवरिया की प्राथमिक उपचार छुट्टी हो चुकी है।


