जिले में विकास कार्यों को गति देने पर चर्चा:कलेक्टर ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी योजना की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

डीडवाना में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना के क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में यह बैठक हुई, जिसमें विकास कार्यों को गति देने पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने योजना के तहत विभिन्न विभागों द्वारा भेजे गए विकास प्रस्तावों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों की जन-आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव तैयार किए जाएं, ताकि विकास कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे हो सकें। कलेक्टर ने ग्राम पंचायतों के सहयोग से स्थानीय जरूरतों के अनुरूप कार्ययोजनाएं बनाने और शीघ्र प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर दिया कि योजना का मुख्य उद्देश्य जिले के सर्वांगीण विकास को गति देना है, जिसके लिए सभी विभाग प्रभावी समन्वय बनाकर कार्य करें। डॉ. खड़गावत ने अधिकारियों को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु लक्षित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जिले में व्यापक एवं संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर मोहन लाल खटनावलिया, कुचामन के उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीणा, नगर परिषद आयुक्त भगवान सिंह, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एफ. आर. मीणा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील मानवताल और जिले के सभी विकास अधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *