जिले में शुरू हुआ जल संरक्षण प्रशिक्षण

भास्कर न्यूज | जशपुरनगर कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश और मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में जशपुर जिले में मोर गांव मोर पानी महाभियान के तहत जल संरक्षण, ग्राम स्तरीय जल सुरक्षा योजनाओं की तैयारी और ग्राम जल समितियों की क्षमता वृद्धि हेतु दो से छह जून 2025 तक चरणबद्ध प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जल संरक्षण को लेकर जिले में जनभागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक सार्थक पहल के रूप में सामने आई है। इसी कड़ी में आज जिले के साहीडांड, पतराटोली, बटईकेला और सुरेशपुर ग्रामों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा जनपद पंचायत दुलदुला के क्लस्टर कस्तुरा, जनपद पंचायत कांसाबेल के क्लस्टर कांसाबेल, जनपद पंचायत कुनकुरी के क्लस्टर नारायणपुर, जनपद पंचायत मनोरा के क्लस्टर बुमतेल और जनपद पंचायत पत्थलगांव के क्लस्टर डुमरबहार, खरकट्टा, किलकिला और घरजियाबथान में भी इसी अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इन प्रशिक्षणों में मनरेगा सेल द्वारा तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया, वहीं टीआरआईएफ जशपुर की भी सक्रिय भागीदारी रही। यह कार्यक्रम जिला जल संरक्षण योजना के अंतर्गत ग्रामीण जल संरचनाओं की योजना निर्माण और जल संसाधनों के टिकाऊ उपयोग को सुनिश्चित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *