पहल: कैंप कार्यालय ने बुजुर्ग को श्रवण यंत्र देकर मदद की

भास्कर न्यूज | जशपुरनगर ग्राम रौनी, तहसील सन्ना निवासी 85 वर्षीय हरिहर यादव के जीवन में फिर से नई उमंग लौट आई है। तीन वर्ष पहले उनकी श्रवण शक्ति पूरी तरह से समाप्त हो गई थी, जिससे उनकी दैनिक जिंदगी कठिन हो गई थी। उम्र के इस पड़ाव पर नाती-पोतों की आवाज न सुन पाना उनके लिए एक बड़ी पीड़ा बन गया था। इस समस्या को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में एक आवेदन दिया और श्रवण यंत्र प्रदान करने की मांग की। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए हरिहर के आवेदन पर तुरंत कार्यवाही की और उन्हें श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया। अब हरिहर यादव फिर से सुन सकते हैं। पोते-पोतियों की मीठी बातें और घर की आवाजें सुनकर उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। श्रवण यंत्र मिलने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और कैंप कार्यालय का हृदय से आभार प्रकट किया। हरिहर ने मुख्यमंत्री द्वारा बगिया में स्थापित कैंप कार्यालय की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यालय जरूरतमंदों की मदद के लिए एक बड़ा सहारा बन चुका है, जहां सही समय पर मदद मिल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *