जांजगीर| जिलों में अगले सप्ताहभर तक हल्की से मध्यम बारिश होगी। अभी वर्षा की गतिविधियां थोड़ी कम है। 27 अगस्त से इसमें वृद्धि की संभावना है। यह 30-31 अगस्त तक जारी रहेगी। अगले 24 घंटे के दौरान ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों से लगे हुए उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियां सक्रिय होंगी। जिले में 1 जून से अब तक करीब 1012 मिमी बारिश हो चुकी है।


