मातला ने ओंगनार को 2 गोल से हराया

बेनूर | नारायणपुर जिले के ग्राम पंचायत बेनूर के आश्रित ग्राम भीरागांव के मिनी स्टेडियम में 25 से 30 अगस्त तक बेनूर थाना स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को किया गया। इस खेल प्रतियोगिता में आसपास गांव के 12 फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल मैदान में पूजा-पाठ कर किया गया। इस फुटबॉल प्रतियोगिता का पहला मैच ओंगनार व मातला के बीच खेला गया जिसमें मातला ने 2 गोल से जीत हासिल की। इस मौके पर सरपंच रैनी मरकाम, सब इंस्पेक्टर मनोज जैन, गणमान्य नागरिक एवं थाना स्टॉफ मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *