जिले में 14 लाख से ज्यादा फार्म ऑनलाइन किए:SIR के तहत मतदाता 11 दिसंबर तक बीएलओ के पास जमा करवा सकेंगे फार्म

मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 (SIR-2026) के तहत जिले में गणना प्रपत्रों के डिजिटलाइजेशन तेजी से हो रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप गवांडे के निर्देशन में प्रशासनिक टीमें लगातार कार्य कर रही हैं। अब तक जिले में 14,20,785 गणना प्रपत्र डिजिटलाइज किए जा चुके हैं। निर्वाचन विभाग ने आम मतदाताओं से अपील की है कि भर चुके परिगणना प्रपत्र 11 दिसंबर से पहले अपने क्षेत्र के बीएलओ के पास अनिवार्य रूप से जमा करवा दें, ताकि उन्हें समय पर ऑनलाइन अपडेट किया जा सके। हर विधानसभा क्षेत्र में तेजी से पूरा हो रहा अब तक जिले की पांच विधानसभा में 14.20 लाख से अधिक दस्तावेज ऑनलाइन किए जा चुके हैं। अधिकारियों के अनुसार यह संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। मतदाताओं से अपील
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के गवांडे ने कहा कि गणना चरण में प्राप्त सभी प्रपत्रों को डिजिटलाइज करना महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। जितनी जल्दी मतदाता अपने भरे हुए फॉर्म बीएलओ को उपलब्ध करवाएंगे, उतनी ही समय पर मतदाता सूचियों का सत्यापन व अंतिम प्रकाशन संभव होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *