अजमेर में गुलाबबाड़ी फाटक आज से बंद:जानिए दूसरा रूट क्या रहेगा, आरओबी-अंडरपास निर्माण के लिए लिया फैसला

अजमेर में गुलाबबाड़ी रेल फाटक (एलसी-44) शनिवार को इतिहास बन गया है। पांच साल से अधूरे पड़े रेल ओवर ब्रिज और अंडरपास निर्माण के लिए इस इस फाटक को स्थायी रूप से बंद कर दिया गया हैं। निर्माण एजेंसी आरएसआरडीसी की मांग पर जिला प्रशासन, रेलवे तथा यातायात पुलिस की सहमति के बाद रेल फाटक बंद करने का निर्णय ले लिया गया। फाटक 11:05 बजे बंद किया गया। फाटक बंद होने से शहर के करीब 1 लाख लोगों को 5 महीने तक आवाजाही में परेशानी झेलनी होगी। उन्हें लंबा चक्कर लगाते हुए गंतव्य तक जाना होगा। निर्माण अगले साल अप्रैल में पूरा होगा। इस पर 32 करोड़ रुपए खर्च होंगे। आरयूबी के लिए 50 कलवर्ट बॉक्स पहले ही तैयार कर लिए गए हैं। इन्हें रेल लाइन के नीचे खुदाई करते हुए डाला जाएगा। रेलवे के मुख्य अभियंता की मौजूदगी में काम शुरू होगा। यह रहेगी यातायात डायवर्जन व्यवस्था यह खबर भी पढ़ें….. अजमेर में कल सुबह 8 बजे बंद होगा गुलाबबाड़ी फाटक:यातायात पुलिस तैयार कर रही ट्रैफिक डायवर्जन प्लान, आरओबी-आरयूबी निर्माण का काम होगा शुरू

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *