उत्तराखंड में इंडिगो की तीन फ्लाइट्स कैंसिल:दिल्ली, भुवनेश्वर और लखनऊ की फ्लाइट रद्द, यात्री परेशान

उत्तराखंड में आज इंडिगो ने अपनी तीन फ्लाइट्स कैंसिल कर दी है। इनमें देहरादून की दिल्ली, भुवनेश्वर और लखनऊ की फ्लाइट शामिल है। आज इंडिगो की तरफ से 9 फ्लाइट्स चलनी है, जिसमें से एक फ्लाइट अहमदाबाद से सुबह 08:30 बजे के आसपास आ चुकी है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसकी जानकारी दी है। दोपहर 03:20 मिनट पर देहरादून से दिल्ली, शाम 05:30 मिनट पर देहरादून से लखनऊ, और सुबह 9 बजे देहरादून से भुवनेश्वर की फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई। यात्री जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर परेशान दिखे। इससे पहले कल इंडिगो की 15 फ्लाइट्स को कैंसिल कर दी गई थी। इनमें से 13 फ्लाइटें जौलीग्रांट एयरपोर्ट से शेड्यूल थीं, जबकि 2 फ्लाइट्स ऊधम सिंह नगर के पंतनगर एयरपोर्ट से उड़ान भरनी वाली थीं। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *