भास्कर न्यूज | राजनांदगांव जिले में 72 स्कूल एक-एक शिक्षक के भरोसे, 2 स्कूलों में शिक्षक नहीं है। अधिकांश शहरी क्षेत्र के स्कूलों में अतिशेष शिक्षकों की ज्यादा है। स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश पर स्कूलों का समायोजन और शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया 10 जून तक करनी है। शिक्षा विभाग ने इसकी मैपिंग शुरू कर दी साथ ही जिन स्कूलों में सेटअप से ज्यादा अतिशेष शिक्षक है उन्हें शिक्षकों की कमी वाले स्कूलों में भेजा जाएगा। वर्तमान में शहर और ब्लॉक मुख्यालय के स्कूलों में अतिशेष शिक्षकों की संख्या ज्यादा है। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में करीब 330 स्कूल समायोजित होंगे। इसके लिए कलेक्टर द्वारा एसडीएम के नेतृत्व में टीम बनाई गई है। इसमें बीईओ, एबीईओ, संकुल समन्वयक, महिला बाल विकास विभाग के अफसरों को शामिल किया गया है। इस संंबंध में शिक्षा विभाग के अफसरों का कहना है कि केवल एक जगह पर संचालित प्राथमिक से हायर सेकेंडरी स्कूल संचालित है। उच्च संस्था के नाम से एक आईडी से चलेगा कामकाज नई व्यवस्था लागू होने से स्कूल के शिक्षक अपने मूल कार्य अध्यापन में रहेंगे। उनको शासकीय कार्य के लिए चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। सभी स्कूलों की आईडी एक होने से केवल एक स्टाफ शासकीय कार्य के चलते डीईओ और बीईओ कार्यालय में आवाजाही करेंगे। शिक्षा के स्तर में सुधार लाने, शिक्षकों को अनावश्यक कार्यों से बचाने, केवल अध्यापन कार्य में व्यस्त रखने यह नई व्यवस्था लागू की जा रही है।


