टोंक | सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पंजीकृत पेंशनर्स का वार्षिक भौतिक सत्यापन एवं पालनहार योजना के तहत पंजीकृत पालनहार परिवारों के वार्षिक नवीनीकरण में गति लाने को लेकर कलेक्टर की ओर से समीक्षा की गई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक करतार सिंह ने बताया कि जिले में कुल 206815 सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स है। इनमें 194660 का सत्यापन कार्य पूर्ण हो गया है। यानि की कुल सत्यापन का 94.12% है। शेष 12155 पेंशनर्स का वार्षिक भौतिक सत्यापन बकाया है। भौतिक सत्यापन नहीं कराने पर पेंशनर्स रोकी जा सकती है। इसी प्रकार पालनहार योजना के तहत जिले में कुल 12793 पालनहार बच्चे पंजीकृत है, जिनमें से 12426 बच्चों का नवीनीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है एवं नवीनीकरण से लंबित बच्चों का संबंधित अधिकारियों को तत्काल शत-प्रतिशत नवीनीकरण पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया है।


