जींद जिला जेल से कैदी फरार:लाइट गुल हुई तो ठीक करने के बहाने सीढ़ी लगा दीवार से कूदा; मुठभेड़ में पकड़ा था पंजाब का बदमाश

जींद की जिला जेल से एक कैदी फरार हो गया। मर्डर के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामले में बंद कैदी बिजली का काम जानता था। रात में जेल की बिजली गुल हो गई तो उसे ठीक करने के बहाने सीढ़ी लगाकर जेल की दीवार से कूदकर भाग निकला। पुलिस कैदी को ढूंढने में लगी है। जानकारी के अनुसार पंजाब के जिला संगरूर के खनौरी निवासी राकेश 3 साल से जींद की जिला जेल में बंद था। 2 जून 2022 को दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर खटकड़ टोल प्लाजा के पास जींद सीआईए पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें सीआईए पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ा था। इसमें बनारसी निवासी राकेश और सोनू शामिल थे। रोहतक में ढ़ाई करोड़ की लूट में भी था शामिल मुठभेड़ में राकेश के घुटने में गोली लगी थी और सोनू के पैर में गोली लगी थी। दोनों घायल हो गए थे। आरोपी राकेश पर उचाना के पास रोहतक पुलिस की टीम पर फायरिंग करने के आरोप हैं। रोहतक में हुई ढाई करोड़ की लूट के मामले में आरोपियों को पकड़ने आई रोहतक पुलिस पर राकेश ने फायरिंग कर दी थी और वहां से फरार हो गया था। इसके एक हेड कॉन्स्टेबल संदीप को गोली भी लगी थी। राकेश पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, लूट के कई मामले दर्ज पुलिस के अनुसार राकेश पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, लूट के कई मामले दर्ज हैं। 2 जून की रात को जींद CIA पुलिस ने मुठभेड़ के बाद राकेश को गिरफ्तार कर जिला कारागार में भिजवा दिया था। तभी से राकेश जेल में बंद था। मंगलवार की रात को करीब 8 बजे जिला जेल की बिजली चली गई और अंधेरा हो गया। राकेश बिजली से संबंधित काम जानता था, इसलिए राकेश को बिजली फॉल्ट चेक करने के लिए कहा। राकेश सीढ़ी लगाकर बिजली फॉल्ट चेक करने लगा। मौका देखकर राकेश सीढ़ी से दीवार के ऊपर चढ़ गया और दूसरी तरफ कूद कर फरार हो गया। कैदी के भागने की बात सुनते ही जेल में हड़कंप मच गया और पुलिस कैदी को ढूंढने में लग गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *