लुधियाना में आज जिला भाजपा की बैठक:प्रधान धीमान बोले- उप-चुनाव लड़ने के है 26 दावेदार,जल्द हाईकमान लेगी फैसला

पंजाब के लुधियाना में जल्द उप-चुनाव होने जा रहे है। चुनाव आयोग जल्द तारिख का ऐलान कर देगा। उप-चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां रणनीति बना रही है। आज जिले में प्रदेश भाजपा हाईकमान की बैठक है। उम्मीदवारों के नाम पर किया जा रहा मंथन बैठक में उम्मीदवार के नाम पर मंथन किया जा रहा है। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने राज्य सभा सदस्य संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को चुनाव मैदान में उतारा है। इसी तरह अकाली दल अपनी साख बचाने के लिए जल्द उम्मीदवार की घोषणा करेगा। 26 वर्करों की है दावेदारी जानकारी देते हुए भाजपा के जिला प्रधान रजनीश धीमान ने कहा कि चुनाव पर्यवेक्षक भी आज आए हुए है। फिलहाल 26 वर्कर भाजपा के ऐसे है जो चुनाव लड़ने के इच्छुक है। दावेदारी पेश करने वालों द्वारा पार्टी में अभी तक क्या सेवाएं की गई है और उनका जनाधार क्या है इस पर भी मंथन किया जा रहा है। पार्टी जल्द अपना उम्मीदवार घोषित करेगी। सूत्रों मुताबिक अभी तक 6 लोगों के नाम पर भाजपा में विशेष रूप से चर्चा है। पूर्व विधायक प्रेम मित्तल के बेटे अशोक मित्तल, दो बार प्रदेश भाजपा से महासचिव रहे जीवन गुप्ता, एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू (2022 में भाजपा के उम्मीदवार),2021 में सेवा से बर्खास्त किए गए डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों, पॉलीवुड कलाकार हाबी धालीवाल और पूर्व पार्षद राशि अग्रवाल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *