जींद में पकड़ी पंजाब की महिला चोर:गुरुद्वारा मत्था टेकने आई दो महिलाओं के गले से तोड़ी थी सोने की चेन, 80 हजार बरामद

हरियाणा के जींद में पुलिस ने पंजाब की महिला चोर को पकड़ा है। आरोपी महिला ने गुरुद्वारा मत्था टेकने आई महिलाओं के गले से सोने की चेन तोड़ी थी। पुलिस ने महिला के पास से 80 हजार रुपए की राशि बरामद की है और उसे जेल भेज दिया है। आरोपी महिला की पहचान पंजाब के जिला संगरूर के समुंद्रगढ़ निवासी जसबीर कौर के रूप में हुई है। गढ़ी थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि 26 मार्च को धमतान चौकी में जिला कैथल के गांव खेड़ी शेरखां वासी कुलताज ने पुलिस में शिकायत दी थी कि वह अपनी पत्नी के साथ धमतान साहिब गुरूद्वारा में मत्था टेकने के लिए आया था, तो अज्ञात महिला ने उसकी पत्नी के गले से सोने की चेन तोड़ ली थी। सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो दिखी संदिग्ध महिला उसी समय गांव बुआना की साहबो देवी के गले से भी सोने की चेन चोरी कर ली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। इसमें एक संदिग्ध महिला मिली तो उन्होंने उसकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिए। महिला की पहचान पंजाब के जिला संगरूर के गांव समुन्द्रगढ़ वासी जसबीर कौर के रूप में हुई तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया और रिमांड मांगा। महिला ने सोने की चेन बेच दी थी। महिला के कब्जे से पुलिस ने 80 हजार रुपए रिकवर कर लिए। महिला को जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *