पंजाब में आज 10 जिलों में ओरेंज-यलो अलर्ट:हिमाचल में भी अधिक बारिश की संभावना, राज्य में बना नदियों जलस्तर बढ़ने का खतरा

पंजाब में आज तेज बारिश को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के 4 राज्यों पठानकोट, गुरदासपुर, हाशियारपुर और रूपनगर में तेज बारिश की संभावनाएं हैं। वहीं अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, एसएएस नगर और फतेहगढ़ साहिब में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी है। जबकि अन्य जिलों में सामान्य बारिश की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पंजाब के अलावा आज हिमाचल प्रदेश में भी ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसका असर पंजाब में भी देखने को मिलेगा। हिमाचल के भाखड़ा, पौंग और रणजीत सागर डैम में पहले से ही जलस्तर पहले से तेजी से भर रहा है। हिमाचल प्रदेश में बारिश, पंजाब के लिए आफत ला सकती है। वहीं, बीते दिनों भाखड़ा से छोड़े गए पानी की मार पंजाब के मोगा में भी देखने को मिली। गुरुवार सतलुज का जलस्तर बढ़ गया। जिसके बाद मोगा के कई गांव अब बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। डैमों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा 22 अगस्त 2025 की सुबह 6 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, पंजाब के तीनों बड़े बांधों में जलस्तर में बढ़ौतरी देखने को मिल रही है( सतलुज नदी पर बने भाखड़ा डेम का पूर्ण भराव स्तर 1685 फीट और कुल क्षमता 5.918 MAF है। मौजूदा समय में इसका जलस्तर 1666.83 फीट दर्ज किया गया है, जिसमें पानी की मात्रा 5.201 MAF है। यानी यह अपनी कुल क्षमता का लगभग 87.88 प्रतिशत भरा हुआ है। पिछले वर्ष इसी दिन इसका स्तर 1633.45 फीट और पानी की क्षमता 4.032 MAF थी। आज यहां पर पानी की आवक 49,595 क्यूसेक और निकासी 43,176 क्यूसेक रही। ब्यास नदी पर बने पोंग डेम का पूर्ण भराव स्तर 1400 फीट और कुल क्षमता 6.127 MAF है। इस समय जलस्तर 1383.98 फीट है, जिसमें 5.151 MAF पानी मौजूद है। यह कुल क्षमता का करीब 84.07 प्रतिशत है। पिछले साल इसी दिन स्तर 1359.19 फीट और पानी की मात्रा 3.822 MAF थी। आज पानी की आवक 59,278 क्यूसेक और निकासी 70,798 क्यूसेक दर्ज की गई। रावी नदी पर बने थीन डेम की कुल भराव क्षमता 1731.98 फीट और 2.663 MAF है। मौजूदा समय में इसका स्तर 1718.28 फीट है, जिसमें पानी की मात्रा 2.397 MAF है। यानी यह कुल क्षमता का लगभग 90.01 प्रतिशत भरा हुआ है। पिछले वर्ष इसी दिन जलस्तर 1645.26 फीट और पानी की मात्रा 1.321 MAF थी। आज यहां पानी की आवक 13,871 क्यूसेक और निकासी 8,529 क्यूसेक रही। पंजाब के तापमान में बढ़ौतरी दर्ज पंजाब में बीते दिनों होशियारपुर में 3 एमएम व बठिंडा में 1 एमएम बारिश देखने को मिली। अमृतसर में भी पॉकेट रेन हुई। लेकिन अधिकतर जिले शुष्क रहे। जिसके बाद तापमान में हल्की 0.6 डिग्री की बढ़ौतरी देखने को मिली है। हालांकि, ये सामान्य तापमान है। सर्वाधिक तापमान मानसा में रिकॉर्ड किया गया, जो 38 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके अलावा, अमृतसर में 34.8 डिग्री, लुधियाना में 35.4 डिग्री, पटियाला में 35.3 डिग्री, बठिंडा में 35.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। पंजाब के प्रमुख शहरों में आज का मौसम अमृतसर- कल बादल छाएंगे, बारिश के भी आसार हैं। तापमान गिरेगा, 26 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान। जालंधर- कल बादल छाएंगे, बारिश के भी आसार हैं। तापमान गिरेगा, 26 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान। लुधियाना- कल बादल छाएंगे, बारिश के भी आसार हैं। तापमान गिरेगा, 26 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान। पटियाला- कल बादल छाएंगे, बारिश के भी आसार हैं। तापमान गिरेगा, 25 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान। मोहाली- कल बादल छाएंगे, बारिश के भी आसार हैं। तापमान गिरेगा, 26 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *