जीआरपी आईजी वार्षिक निरीक्षण के लिए पहुंची अजमेर:गार्ड ऑफ ऑनर दिया, कहा- रिपोर्ट तैयार कर पुलिस मुख्यालय भेजी जाएगी

अजमेर जीआरपी आईजी परम ज्योति कौर बुधवार को अजमेर पहुचीं। आईजी ने जीआरपी पुलिस लाइन और एसपी ऑफिस का निरीक्षण कर क्राइम बैठक ली। इस मौके पर आईजी को जवानों की और से गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। जीआरपी आईजी परम ज्योति कौर ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर वर्ष 2024-25 का वार्षिक निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण कर सुविधा और कमी पेशी है, इसकी रिपोर्ट तैयार कर पुलिस मुख्यालय को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस लगातार कई नवाचार कर रही है। पिछले दिनों ही 15 नए वाहन पुलिस बेड़े में दिए गए हैं। आईजी कौर ने नई भर्ती के सवाल पर कहा कि पूर्व में चली आ रही भर्ती का निस्तारण हुआ है। जिसकी प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मेंटेनेंस का इशू सामने आया है। इसका भी जल्द निस्तारण किया जाएगा। साथ ही अधिकारियों के साथ क्राइम बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। साधारण सभा हुई आयोजित पुलिस लाइन में जीआरपी आईजी परम ज्योति कौर के नेतृत्व में साधारण सभा आयोजित की गई। साधारण सभा में जवानों की समस्याओं को सुनकर आईजी ने जल्द निस्तारण करने का आश्वासन भी दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *