धौलपुर के मनियां थाना क्षेत्र में देर रात को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। बाल गोविंद का पुरा गांव के पास हुए हादसे में युवक की मौत हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस में मृतक के शव को मॉर्च्युरी में रखवा कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। स्थानी लोगों ने बताया कि बाइक सवार युवा गिरीश (21) पुत्र लाखन सिंह निवासी हरिमोहन का पूरा मनियां से अपने घर की ओर लौट रहा था। उन्होंने बताया कि जैसे ही युवक बाल गोविंद का पुरा गांव के पास पहुंचा तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को देखकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर पुलिस को सूचना दे दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस में ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर युवक को मनियां अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया हैं। परिजनों द्वारा रिपोर्ट दिए जाने के बाद मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।


