लुधियाना | गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज, गिल पार्क में ब्लू स्टार लिमिटेड के सहयोग से स्किल डेवलपमेंट सेंटर की स्थापना की गई। यह पंजाब के किसी शैक्षणिक संस्थान में ब्लू स्टार का पहला सेंटर है, जहां स्टूडेंट्स और फैकल्टी को एयर-कंडीशनिंग व रेफ्रिजरेशन की ट्रेनिंग दी जाएगी। ब्लू स्टार के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट अक्षत शर्मा ने बताया कि कंपनी ट्रेनिंग, प्लेसमेंट और शॉर्ट-टर्म स्किल कोर्स में सहयोग करेगी। प्रिंसिपल डॉ. सहजपाल सिंह ने इंडस्ट्री-एकेडमिक कोलेबोरेशन से एम्प्लॉयबिलिटी बढ़ने की बात कही। कार्यक्रम में सेंटर की सुविधाओं की जानकारी दी गई।


