जीएनडीएच के आउटसोर्स कर्मियों का धरना 69वें दिन भी जारी

भास्कर न्यूज | अमृतसर गुरु नानक देव अस्पताल के आउटसोर्स पीडब्ल्यूडी इलेक्ट्रिक कर्मचारी 69 दिनों से मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। 26 दिसंबर को एडीसी के साथ मीटिंग हुई, जिसमें कहा गया कि उनकी पिछली सर्विस के एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट उन्हें सोमवार को पैस्को के दफ्तर में दिए जाएंगे। कर्मचारियों को एक्सपीरियंस लेटर लेकर उनके दफ्तर भी बुलाया गया। साथ ही कहा गया कि वह कर्मचारियों को अपने दफ्तर से ज्वाइंन कराएंगे। इस आश्वासन के बाद कर्मचारी वापस आ गए लेकिन अपना धरना जारी रखा। भारतीय जत्थेबंदी संघर्ष मोर्चा के प्रधान कश्मीर सिंह, डॉ. परमिंदर िसंह, मलकीत िसंह और जसप्रीत िसंह गगन ने कहा कि उनका धरना जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *