अमृतसर| कांग्रेस के बहुत पुराने कार्यकर्ता स्व. पिंकी के पुत्र आशीष मलिक की करियाना दुकान में आग लग गई। सूचना मिलने पर पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। शोकाकुल परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की। सोनी ने कहा कि प्रशासन से अनुरोध है, हर संभव पीड़ित परिजनों की मदद करे। घटना की जांच कराई जाए।


