भास्कर न्यूज | अमृतसर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के भाषा विभाग के मुखी और डीन प्रोफेसर सुनील कुमार को उनकी विद्वता, उच्च स्तरीय साहित्यक लेखों और प्राप्तियों के मद्देनजर पंजाब फ्रंटीयर सुबोर्डिनेट बटालियन सेक्टर हैडक्वाटर के चीफ ऑफ स्टाफ के पद के साथ नवाजा है। फ्रंटीयर हैडक्वाटर, ट्रेनिंग सेंटर और आर्टिलरी रेजिमेंट में हर तिमाही के दौरान आयोजित एक रोजा हिंदी वर्कशॉप में भाषण देने के लिए तीन साल के लिए अकादमिक बोर्ड में एक स्थायी मेंबर के रूप में नामजद किया गया। प्रो. सुनील ने बताया कि उनके लिए सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ गेस्ट हाउस या अफसरों की मैस में भोजन और रिहायस का प्रबंध करेगा और आवाजाही के लिए वाहन सुविधाएं मुहैया करवाएगा। इससे संबंधित लेटर जारी किया।


