भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में रेलवे बी ब्लॉक की श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी की तरफ से तीसरी प्रभातफेरी निकल गई। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में निकाली प्रभातफेरी में संगत ने शबद गायन किया। सोसायटी के प्रधान जसवंत सिंह की रहनुमाई में निकली प्रभातफेरी से पहले कुलविंदर सिंह ने गुरु चरणों में अरदास की। प्रभातफेरी के आगे सेवादार निशान साहिब लेकर चले। गार्डन कॉलोनी, कृष्णा गार्डन में सुबह 5 बजे शुरु की फेरी 10 बजे समाप्त हुई। ढोलकी और चिमटा के साथ संगत गुरु शबद गायन करते हुए चल रही थी। यह फेरी रविंदर सिंह के निवास पर पहुंची। यहां संगत ने कीर्तन करके संगत को निहाल किया। इस मौके पर प्रधान सिंह और महासचिव सतनाम सिंह ने परिवार के सदस्यों को सिरोपा डालकर सम्मानित किया। वहीं प्रधान ने बताया कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर सोसायटी द्वारा 3 जनवरी को गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किए जाएंगे। चार जनवरी को 4 से 12 साल के छोटे बच्चों में दस्तार बंदी और गुरबाणी कंठ मुकाबले करवाए जाएंगे। जबकि 5 जनवरी को श्री अखंड साहिब पाठ के भोग उपरांत रागी ढाडी जत्थे गुरु जस गाकर संगत को निहाल करेंगे। इस मौके पर दलबीर सिंह, जसवीर सिंह, राकेश कुमार, पवन कुमार, दविंदर सिंह, अमनदीप सिंह, गुरदयाल सिंह समेत कई भक्तजन इस शुभ मौके में मौजूद थे।


