जीएनडीयू के फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभाग का सेमिनार

अमृतसर| गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभाग में ‘एविडेंस-बेस्ड क्लीनिकल प्रैक्टिस गाइडलाइंस का विकास’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान में कनाडा से पधारे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विशेषज्ञ डॉ. अवतार लाल ने विस्तार से जानकारी साझा की। यह कार्यक्रम यूनिवर्सिटी के वाइस चांस्लर प्रो. डॉ. करमजीत सिंह के संरक्षण में संपन्न हुआ। डॉ. अवतार लाल कनाडा की प्रतिष्ठित कैनेडियन थोरैसिक सोसायटी से जुड़े एक जाने-माने क्लीनिकल गाइडलाइन विशेषज्ञ हैं। उन्होंने अपने 20 वर्ष से अधिक के शोध एवं चिकित्सा करियर में 30 से अधिक वैज्ञानिक आधार वाली क्लीनिकल गाइडलाइंस के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इनमें कोविड-19, कंकशन और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों के उपचार से जुड़ी गाइडलाइंस शामिल हैं। इसके अलावा वे 100 से अधिक शोध पत्रों के लेखक भी हैं। विशेष बात यह रही कि डॉ. अवतार लाल अमृतसर जिले के गांव भंगाली के निवासी हैं और उन्होंने अपनी सफलता की यात्रा साझा करते हुए स्टूडेंट्स विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत और शोध के लिए प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *