जीएनडीयू के वीसी प्रो. कर्मजीत सिंह को मिला ‘पंजाब रत्न अवार्ड’

भास्कर न्यूज | अमृतसर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. कर्मजीत सिंह को ‘पंजाब रतन अवार्ड’ से नवाजा गया। यह सम्मान उनकी दूरदर्शी सोच, नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं को ध्यान में रखते हुए प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह पंजाब कला परिषद चंडीगढ़ द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें पद्म भूषण सरदार सरदारा सिंह जोहल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पदम भूषण से अलंकृत सरदारा सिंह जोहल ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कई वाइस चांसलर देखे हैं, लेकिन प्रो. कर्मजीत सिंह अपनी विनम्रता, सरलता और विचारों के कारण सबसे अलग और विशिष्ट हैं। प्रो. कर्मजीत सिंह ने इसे ईश्वर की कृपा बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके माता-पिता द्वारा दिए गए संस्कारों, शिक्षकों से प्राप्त शिक्षा, परिवार के सहयोग और विद्यार्थियों व मित्रों की शुभकामनाओं का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक जिम्मेदारी और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने की प्रेरणा देगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *