जीएनडीयू ग्राउड में नहीं होगी नशा विरोधी रैली, जगह बदली

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में करवाई जा रही नशा विरोधी रैली को विश्वविद्यालय से स्थानांतरित कर दिया है। दैनिक भास्कर ने बीती 26 अप्रैल को इस खेल मैदान में होने वाली रैली को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। वहीं, इसके बाद सांसद गुरजीत सिंह औजला ने भी खिलाड़ियों के खेल के मैदान में हो रही रैली को लेकर इस पर आपत्ति जताई थी। बता दें कि जीएनडीयू ने सीएम की ड्रग रैली कार्यक्रम को स्थानांतरित करने का फैसला लिया है। 2 मई को होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल होंगे, जो राज्य सरकार के नशा विरोधी अभियान के बारे में आम आदमी पार्टी (आप) के सरपंचों और सदस्यों को संबोधित करेंगे। इस संबंध में सांसद गुरजीत सिंह औजला ने अपने पोस्ट में लिखा, “गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी’ में ‘ आप’ की नशा विरोधी रैली के लिए छात्रों और एथलीटों के खेल के मैदान को खराब कर दिया है। खेल मैदान को राजनीतिक मंच बनाया गया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने 25 बार माका टॉफी रिकॉर्ड जीता है। छात्रों के खेल के मैदानों को राजनीतिक स्वार्थ के लिए नष्ट नहीं किया जाना चाहिए। वह राजनीतिक प्रचार के लिए खेल ढांचे के उपयोग की कड़ी निंदा करते हैं। विश्वविद्यालय ज्ञान का मंदिर है, न कि राजनीतिक तमाशा दिखाने का मंच। इसके बाद जीएनडीयू ने रैली को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *