जीएनडीयू ने यूसीएटी 2025 का रिजल्ट 24 घंटे में किया घोषित

भास्कर न्यूज | अमृतसर जीएनडीयू ने 22 जून को आयोजित यूनिवर्सिटी कॉमन एडमिशन टेस्ट 2025 का रिजल्ट सिर्फ 24 घंटे के रिकार्ड समय में घोषित किया है। टेस्ट में रजनीश कुमारी (रोल नंबर 31427) और प्रभजोत सिंह (रोल नंबर 32578) ने 150 में से 113 अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। यूसीएटी-2025 के लिए 12 विभागों के 14 कोर्सों के लिए 3796 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 3367 उम्मीदवारों ने भाग लिया। प्रक्रिया को समन्वयक डॉ. बलविंदर सिंह और उप समन्वयक डॉ. विक्रम और डॉ. पंकज छाबड़ा ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। डॉ. बलविंदर सिंह ने कहा कि कोर्सों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून 2025 थी तथा काउं​सिलिंग 26 जून 2025 से शुरू होगी। परीक्षाओं में 1211 सीटों के लिए कुल 3796 आवेदन प्राप्त हुए थे। परिणाम अब विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। डॉ. सिंह ने बताया कि एम कॉम 5 वर्षीय पाठ्यक्रम सबसे लोकप्रिय रहा, जिसमें 240 सीटों के लिए 954 आवेदन प्राप्त हुए। एमए सोशल साइंसेज (डेवलपमेंट स्टडीज) 5 वर्षीय पाठ्यक्रम की 200 सीटों के लिए 637 आवेदनों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि एमबीए (5 वर्षीय पाठ्यक्रम) में 120 सीटों के लिए 661 आवेदन प्राप्त हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *