अमृतसर | पंजाब एंड सिंध बैंक का 118वां स्थापना दिवस 24 जून को मनाया जाएगा। इस संबंध में सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब पर अखंड पाठ साहिब आरंभ किया गया, जिसका भोग 24 जून को सुबह 7 बजे डाला जाएगा। दोपहर में ठंडे मीठे पानी की छबील और लंगर का आयोजन किया जाएगा। स्थापना के अवसर पर पंजाब एंड सिंध बैंक अमृतसर के जोनल कार्यालय की ओर से विभिन्न सोसायटियों को ठंडे पानी के कूलर और व्हीलचेयर दिए गए। इस अवसर पर चंद्रपाल, सुखप्रीत सिंह, विश्वदीप सिंह, राजिंदर सिंह, मोहित अरोड़ा व अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।


