जीएनडीयू में एंटी-रैगिंग दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

अमृतसर | गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के बॉटनी और एनवायरमेंटल साइंसेज विभाग ने कुलपति प्रो. करमजीत सिंह के नेतृत्व में एंटी-रैगिंग दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। मुख्य अतिथि प्रो. कमलेश गुलेरिया रहीं। विभाग प्रमुख प्रो. रजिंदर कौर ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए रैगिंग के विरुद्ध जागरूकता फैलाने पर बल दिया। प्रो. गुलेरिया ने रैगिंग से दूर रहने की सलाह दी, क्योंकि इससे मानसिक तनाव, अवसाद और चिंता जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। प्रो. सतविंदरजीत कौर ने भी छात्रों से रैगिंग और नशे से दूर रहने की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *