टूटे सीवरेज चैंबर, लटकती बिजली की तारें बनीं खतरा

अमनदीप सिंह | अमृतसर पूर्वी हलके के वार्ड 25 में रहने वाले लोग कई बुनियादी समस्याओं से परेशान हैं। सुंदर नगर, कांगड़ा कॉलोनी, पवन नगर, और कृष्णा स्केय-2 जैसे इलाकों में गंदगी, टूटे सीवरेज चैंबर, और खतरनाक रूप से लटकती बिजली की तारें लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। सुंदर नगर में चैंबर ब्लॉक हो चुके हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। वहीं कांगड़ा कॉलोनी में कूड़े की समस्या बनी हुई है। पवन नगर और न्यू कांगड़ा कॉलोनी में सीवरेज चैंबर टूटे हुए हैं और बिजली की तारें लोगों के घरों के बिल्कुल पास लटक रही हैं, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। कृष्णा स्केयर-2 में हाई वोल्टेज तारें बेहद नीचे लटक रही हैं, जो खतरा बनी हुई हैं। इसके साथ ही इलाके के पार्क में पेड़ों की छंटाई के बाद झाड़ियां पार्क में ही फेंक दी गई हैं, जिन्हें बार-बार कहने के बावजूद नहीं हटाया गया, जिससे गंदगी का आलम है। सुंदर नगर में बालक नाथ मंदिर के बाहर बैठने के लिए लगाई गई टेबलें टूटी हुई हैं, जिन्हें ठीक करने की मांग की गई है। इन समस्याओं के कारण स्थानीय लोग काफी नाराज हैं और उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द इन मुद्दों पर ध्यान देने की अपील की है ताकि इन इलाकों की स्थिति में सुधार हो सके। वार्ड 25 की पार्षद मोनिका शर्मा ने कहा कि नगर निगम जेई को वार्ड में बैंत लगाने के लिए कहा गया है। सुंदर नगर इस बार उनकी वार्ड में नहीं है, सिर्फ 6 और 7 नंबर गली ही उनकी वार्ड में आती है। तारों के लटकने के बारे वह बिजली विभाग से बात करेंगी। वार्ड में जो भी समस्या आएगी उसका लमाधान किया जाएगा। आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ी प्रिया ठाकुर ने कहा कि लोग उनके पास चैंबर की परेशानी लेकर आते है। उन्होंने हलका विधायक से बात करते वार्ड के कई इलाकों में सीवरेज चैंबर लगवाए हैं। लोग उन्हें बताते हैं कि पार्षद उनके काम नहीं करवाते है। अब वह खुद विधायक से बात करके सड़कों का पैच वर्क भी करवा रहे है। बाबा रामदेव बालक नाथ मंदिर प्रबंधन ने बताया कि मंदिर के बाहर बैठने के लिए लगे बैंच टूटी हुई हैं। मंदिर के बाहर लोगों के बैठने के लिए बैंचों का बंदोबस्त किया जाना चाहिए। कांता रानी निवासी सुंदर नगर ने बताया कि सीवरेज चैंबर टूटे होने के साथ ब्लॉक भी है। जिससे गंदा पानी सड़क पर है, इससे मच्छर और गंदगी के हालात बन चुके है। विशाल शर्मा निवासी कृष्णा स्केयर ने बताया कि हाई वोल्टेज तारें लोगों के सिर के ऊपर से गुजर रही हैं। यह बड़ा खतरा है। प्रशासन को चाहिए कि तुरंत तारों को ऊंचा करवाए। गगन बाली निवासी पवन नगर ने बताया कि सीवरेज चैंबर पूरी तरह टूट चुके हैं। बारिश होने पर गंदा पानी सड़कों पर बहने लगता है। कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। कृष्णा स्केयर में लटकती बिजली की तारें। न्यू कांगड़ा कालोनी में जमा कूड़ा। सुंदर नगर में जाम सीवरेज। कांगड़ा कालोनी में टूटा चैंबर। जलघर में डायरेक्ट लगाई गई तारें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *