भास्कर न्यूज | अमृतसर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी स्थित शूटिंग रेंज 25 एंड 50 मीटर में 5-5 मशीनें आ चुकी हैं। जिसे सोयूस कंपनी की ओर से फिट किया जाना हैं। जो कंपनी ओलंपिक में मशीनें लगाती हैं, उसी कंपनी की ओर से उक्त 10 कंप्यूटराइज मशीनों को 16 फरवरी के बाद इंस्टॉल किया जाएगा। फिलहाल विभाग के पास 10 मीटर रेंज वाली 5 मशीनें लगी हुई हैं। जिस पर बच्चे प्रेक्टिस कर रहे हैं। डायरेक्टर स्पोर्ट्स कंवर मनदीप सिंह ढिल्लों ने कहा कि शूटिंग रेंज में 10 मीटर वाली मशीनें चल रही हैं। 25 से 50 मीटर रेंज वाली मशीनें अभी इंस्टॉल होना बाकी हैं। जिसे कंपनी की ओर से फिट किया जाना हैं। इस मशीनों पर आम बच्चा ट्रेनिंग नहीं कर सकता हैं। यह मशीनें मेनुअल शूटिंग रेंज नहीं हैं, यह कंप्यूटराइज मशीनें है। अगर अनट्रेंड बच्चा इस पर फायर करता है तो मशीन खराब हो जाएगी। किसी भी बिगिनर को इस पर खेलने के लिए अलॉउ नहीं किया जाता हैं। जिस बच्चें ने प्री-नेशनल क्वालीफाई किया हो वह खेल सकता हैं। जीएनडीयू रूल एंड रेगुलेशन को मद्देनजर रखकर चलती हैं। उक्त एक मशीन 22 लाख की हैं। यह मशीनें रूसा ग्रांट के अंडर बनी है जिसमें कुछ हिस्सा जीएनडीयू ने भी डाला हैं। यह मशीनें आम मेनुअल फिट नहीं हो सकती। मशीनें कंपनी की ओर से नेशनल खेलों के बाद आकर फिट की जाएंगी।


