पंजाब में आज शुक्रवार तापमान बीते दिन की तरह ही रहने के आसार हैं। तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग ने संभावना जाहिर की है कि दो दिन बाद मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से आज किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया। लेकिन कुछ इलाकों में हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार की तुलना में गुरुवार राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 0.2°C की वृद्धि हुई है। हालांकि, यह राज्य में सामान्य स्तर के करीब है। बीते दिन राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 22.8°C लुधियाना में रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री फाजिल्का में रहा है। 8 से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव पंजाब में अगले सप्ताह तक कहीं भी कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। कल, 8 फरवरी से पंजाब में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। लेकिन इसका असर पंजाब में देखने को नहीं मिलेगा। इसक असर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उतराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों तक सीमित रहेगा और बारिश व मौसम परिवर्तन की संभावनाए हैं। पंजाब में इस पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्के बादल छाए रहे सकते हैं। जिसके चलते आने वाले दो दिन मौसम विभाग में अधिक बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद पंजाब का तापमान एक सप्ताह के भीतर 3 डिग्री तक बढ़ जाएगा। पंजाब के शहरों में आज मौसम अमृतसर- सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है। तापमान 6 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है। तापमान 9 से 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है। तापमान 7 से 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है। तापमान 9 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है। तापमान 12 से 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।


